ब्रेकिंग न्यूज़
Uncategorized

अजमेर में पूर्व सरपंच समेत 4 की मौत हादसा नहीं? पहले हत्या, फिर डीजल डालकर स्कॉर्पियो जलाई

admin
admin रिपोर्टर
पब्लिश: 28 May 2026, 10:04 AM
अपडेटेड: 28 May 2026, 10:04 AM
1

अजमेर. अजमेर जिले के बोराड़ा थाना इलाके से सुबह-सुबह एक खबर आई. स्कॉर्पियो गाड़ी में जिंदा जलकर चार लोगों की मौत हो गई. शुरुआत में इसे सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच आगे बढ़ी तो मामला हत्या की साजिश तक पहुंच गया. अब सामने आ रहा है कि पूर्व सरपंच और पूर्व जिला परिषद सदस्य समेत चार लोगों को पहले घर में ही मौत के घाट उतारा गया और बाद में सबूत मिटाने के लिए गाड़ी में डालकर आग लगा दी गई. और पुलिस सूत्रों की मानें तो यह किसी और ने नहीं, पूर्व सरपंच की पहली पत्नी का किया धरा है.

इस घटना में पूर्व सरपंच और किशनगढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके राम सिंह चौधरी, उनकी मां और पूर्व सरपंच पूसी देवी, पत्नी और जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान तथा भांजी मानसी की मृत्यु हई है. बताया जा रहा है कि चारों के शव स्कॉर्पियो गाड़ी के अंदर मिले थे. जब सुबह करीब 6 बजे सड़क किनारे गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली तो पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी. पानी के टैंकर और दमकल की मदद से आग बुझाई गई, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका.

Advertisement
admin

admin

रिपोर्टर

दैनिक भास्कर के लिए लिखते हैं। अनुभवी पत्रकार जो राजनीति, समाज और तकनीक के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *