ब्रेकिंग न्यूज़
Uncategorized

Twisha Death Case LIVE: CBI ने गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार; पढ़े लेटेस्ट अपडेट्स

admin
admin रिपोर्टर
पब्लिश: 28 May 2026, 09:59 AM
अपडेटेड: 28 May 2026, 09:59 AM
1

Twisha Death Case LIVE: एमपी के भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब पूर्व जज गिरिबाला सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद सीबीआई ने कार्रवाई तेज कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी जल्द ही गिरिबाला सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है. जानकारी के अनुसार, गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह को पहले ही सीबीआई कस्टडी में लिया जा चुका है. अब एजेंसी दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी में है.

सीबीआई सूत्रों का कहना है कि घटना से जुड़े मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और टावर लोकेशन सुरक्षित रखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को पत्र भेजे गए हैं. 12 मई से 20 मई तक की कॉल डिटेल मांगी गई है, जिसकी रिपोर्ट जल्द मिल सकती है. बताया जा रहा है कि सोमवार रात सीबीआई ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी. FIR में दहेज के लिए पैसों की मांग और प्रताड़ना के आरोप भी शामिल हैं.

इधर, भोपाल में सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंची. उनसे पूछताछ की जा सकती है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि टीम उन्हें नोटिस देने पहुंची है या अपने साथ पूछताछ के लिए ले जा सकती है.  क्या गीरबाला सिंह को पूछताछ के लिए नोटिस सर्व किया जाएगा या उन्हें अपने साथ लेकर जाएगी. यह अभी कुछ देर बाद पता चल पाएगा,

Advertisement
admin

admin

रिपोर्टर

दैनिक भास्कर के लिए लिखते हैं। अनुभवी पत्रकार जो राजनीति, समाज और तकनीक के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *