ब्रेकिंग न्यूज़
Uncategorized

धधकते जंगल, धुएं में घुटती वादियां! वनाग्नि से नैनीताल में 9 हेक्टेयर वनक्षेत्र जलकर खाक, कई इलाकों में अलर्ट

admin
admin रिपोर्टर
पब्लिश: 28 May 2026, 09:57 AM
अपडेटेड: 28 May 2026, 09:57 AM
1

नैनीताल: उत्तराखंड की पर्यटन नगरी नैनीताल इन दिनों जंगलों में लग रही आग से दहशत में है. बढ़ती गर्मी और तेज हवाओं के चलते वनाग्नि की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब आग जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों तक पहुंचने लगी है. बीते मंगलवार देर शाम भी नैनीताल में वनाग्नि की घटना देखी गई वहीं शहर के आसपास के कई जंगल वनाग्नि की भेंट चढ़ गए हैं.

नैनीताल में हर साल गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इस बार बढ़ती गर्मी और सूखे मौसम ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है. जंगलों में सूखी पत्तियां और चीड़ के पेड़ों से गिरने वाली पिरूल आग को तेजी से फैलाने का काम कर रही हैं. तेज हवाओं के कारण आग कुछ ही देर में बड़े क्षेत्र में फैल रही है, जिससे वन विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

Advertisement
admin

admin

रिपोर्टर

दैनिक भास्कर के लिए लिखते हैं। अनुभवी पत्रकार जो राजनीति, समाज और तकनीक के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *