Iran-US Strait of Hormuz Crisis: ईरान-अमेरिका के बीच वार्ता चलने के साथ ही बहुत कुछ ऐसा भी हो रहा है, जो दिखाता है कि दोनों देश अभी एकमत नहीं हुए हैं. खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ये मामला और उलझता जा रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जारी तनाव अब नई ऊंचाई पर पहुंच गया है. ईरान ने हाल ही में पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) नाम की एक नई संस्था बनाकर होर्मुज पर अपने नियंत्रण को संस्थागत रूप देने की कोशिश की है. इस संस्था के जरिए ईरान होर्मुज से गुजरने वाले सभी व्यापारिक जहाजों पर निगरानी और नियंत्रण रखना चाहता है. इतना ही नहीं उसने होर्मुज पर टोल के बजाय सेवा शुल्क या उचित मूल्य का नाम देकर टैक्स वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है.
होर्मुज पर कोई ‘गुंडा टैक्स’ नहीं वसूल पाएगा ईरान, अमेरिका ने लगाई नई पाबंदी, लपेटे में आया ओमान भी
Leave a Reply