ब्रेकिंग न्यूज़
Uncategorized

क्या है भैराना धाम विवाद? क्यों साधु-संत और लोग कर रहे हैं इसका विरोध

admin
admin रिपोर्टर
पब्लिश: 28 May 2026, 09:56 AM
अपडेटेड: 28 May 2026, 09:56 AM
1

जयपुर. जयपुर ग्रामीण के दूदू इलाके में स्थित भैराना धाम एक बार फिर बड़े आंदोलन का केंद्र बन गया. दादू पंथ की इस तपोस्थली पर रीको और प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं के विरोध में विशाल महापंचायत हुई, जिसमें साधु-संतों से लेकर ग्रामीण और बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं. पूरा आंदोलन स्थल रीको हटाओ, भैराना धाम बचाओ के नारों से गूंजता रहा. माहौल ऐसा था कि देर रात तक प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच हलचल बनी रही. महापंचायत में पहुंचे नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने मंच से सरकार को सीधा अल्टीमेटम दिया. उन्होंने कहा कि साधु-संतों और ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

admin

admin

रिपोर्टर

दैनिक भास्कर के लिए लिखते हैं। अनुभवी पत्रकार जो राजनीति, समाज और तकनीक के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *