जयपुर. जयपुर ग्रामीण के दूदू इलाके में स्थित भैराना धाम एक बार फिर बड़े आंदोलन का केंद्र बन गया. दादू पंथ की इस तपोस्थली पर रीको और प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं के विरोध में विशाल महापंचायत हुई, जिसमें साधु-संतों से लेकर ग्रामीण और बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं. पूरा आंदोलन स्थल रीको हटाओ, भैराना धाम बचाओ के नारों से गूंजता रहा. माहौल ऐसा था कि देर रात तक प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच हलचल बनी रही. महापंचायत में पहुंचे नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने मंच से सरकार को सीधा अल्टीमेटम दिया. उन्होंने कहा कि साधु-संतों और ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
क्या है भैराना धाम विवाद? क्यों साधु-संत और लोग कर रहे हैं इसका विरोध
Leave a Reply